होमियोपैथी में भविष्य Carrier in Homoeopathy

Posted on
  • Wednesday, February 15, 2012
  • by
  • DR. ANWER JAMAL
  • in
  • Labels:
  • future in the Homeopathy

    इलाज की तमाम पद्धतियों में हौमियोपैथी भी प्रमुख है। इस उपचार पद्धति की खास बात यह है कि जहां यह तमाम बीमारियों के उपचार में सक्षम है, वहीं इसके माध्यम से इलाज कराना तुलनात्मक रूप से सस्ता भी होता है। यही कारण है कि शहरों से लेकर गांवों तक होमियोपैथी की लोकप्रियता सालों से बनी हुई है। ऐसे में इसके होमियोपैथी डॉक्टर के लिए तमाम अवसर मौजूद हैं।

    कोर्स व योग्यता
    भारत में कई ऐसे संस्‍थान हैं, जहां होमियोपैथी की पढ़ाई होती है। इससे संबंधित पाठ्यक्रम अंडरग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन, दोनों ही स्तरों पर उपलब्‍ध हैं। बैचलर ऑफ होमियोपैथिक मेडिसिन ऐंड सर्जरी (B.H.M.S.) में एडमिशन के लिए अधिकांश संस्‍थानों में विद्यार्थियों को एंट्रेंस टेस्ट से गुजरना होता है। यह साढ़े 5 वर्ष का पाठ्यक्रम होता है। इसके बाद पोस्टग्रेजुएट डिग्री इन होमियोपैथी/डॉक्टर ऑफ मेडिसिन इन होमियोपैथी (एमडी) में एडमिशन लिया जा सकता है। इससे संबंधित सभी पाठ्यक्रमों के जो भी स्वरूप हैं, उनका निर्धारण सेंट्रल काउंसिल ऑफ होमियोपैथी के दिशानिर्देशों के अनुसार किया जाता है। इससे संबंधित वेबसाइट www.cchindia.com है।

    सावधानी जरूरी
    होमियोपैथी से संबंधित विभिन्न कॉलेज पूरे देश में हैं। ऐसे में एडमिशन के दौरान बेहतर संस्‍थान का ही चयन करना चाहिए। सुनहरे भविष्य के ‌लिए इस बाबत संस्‍थान की मान्यता, फैकल्टी मेंबर, प्‍लेसमेंट, इन्फ्रास्ट्रक्चर आदि के बारे में पूरी जानकारी जुटा लेना जरूरी है।

    अवसरों की कमी नहीं
    कोर्स पूरा करने के बाद विद्यार्थियों को अस्पतालों (निजी व सरकारी), क्लीनिक, मेडिकल कॉलेज, रिसर्च इंस्टीट्यूट आदि में अवसर मिलते हैं। इन जगहों पर डॉक्टर, रिसर्चर, टीचर आदि के रूप में अपनी सेवा दी जा सकती है। इस फील्ड में क्लीनिक खोलकर अपना कारोबार भी शुरू किया जा सकता है। उच्च शिक्षा के बाद टीचिंग में मौके उपलब्‍ध होते हैं।

    मुख्य संस्थान
    नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ होमियोपैथी, कोलकाता
    www.nih.nic.in

    डॉ. बी.आर. सुर होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल, नई दिल्ली
    http://shmch.delhigovt.nic.in

    बाबा फरीदकोट यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्‍थ साइंस, फरीदकोट
    www.babafariduniv.com

    अहमदाबाद होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज, अहमदाबाद
    http://parul .ac.in/inst_ahmc.html

    राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस, बेंगलुरु
    www.rguhs.ac.in

    स्वामी विवेकानंद होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज, भावनगर
    www.svhmc.org
    गणेश कुमार पांडे

    Source : http://www.amarujala.com/Udaan/future-in-the-Homeopathy-3667.html

    आपको यह जानकार ख़ुशी होगो कि अब IGNOU भी होम्योप्ति का कोर्स कराती है जो कि केवल एक वर्ष का है


    1 comments:

    चंद्रमौलेश्वर प्रसाद said...

    होमियोपैथी एक ऐसा माध्यम है जिससे हम अपने परिवार की छोटी मोटी बीमारियों का इलाज़ आसानी और सस्ते में कर सकते हैं। हां, थोड़ी सी जानकारी औषधियों के बारे में जरूरी है।

    Read Qur'an in Hindi

    Read Qur'an in Hindi
    Translation

    लखनऊ के शिक्षा सम्मेलन में सलीम ख़ान को और डा. अनवर जमाल को 'Best Blogger' के ईनाम से नवाज़ा गया

    Recent Visitors

    गर्मियों की छुट्टियां

    अनवर भाई आपकी गर्मियों की छुट्टियों की दास्तान पढ़ कर हमें आपकी किस्मत से रश्क हो रहा है...ऐसे बचपन का सपना तो हर बच्चा देखता है लेकिन उसके सच होने का नसीब आप जैसे किसी किसी को ही होता है...बहुत दिलचस्प वाकये बयां किये हैं आपने...मजा आ गया. - नीरज गोस्वामी

    Check Page Rank of your blog

    This page rank checking tool is powered by Page Rank Checker service

    विशेष सूचना पोस्ट पब्लिश करने के विषय में

    कृप्या ध्यान दें कि
    1-'हिंदी ब्लॉगिंग गाइड‘
    के लोकार्पण का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस विशेष आयोजन के मौक़े पर सभी से सहयोग की आशा की जाती है और अनुरोध किया जाता है कि जब तक यह विशेष लेखमाला पेश की जा रही है तब तक यह ध्यान रखा जाए कि ‘हिंदी ब्लॉगिंग गाइड‘ के लेख को पेश किए जाने के 8 घंटे बाद ही कोई अन्य लेख इस मंच पर प्रकाशित किया जाए।
    2- ब्लॉगर्स मीट अब ब्लॉग पर आयोजित हुआ करेगी और वह भी वीकली Bloggers'Meet Weekly
    यह प्रत्यके सोमवार के दिन आयोजित होगी। मंच के सभी सदस्य इस पारिवारिक समारोह को सफल बनाने का पूरा प्रयास करें। इस दिन भी इस गोष्ठी के 8 घंटे बाद ही कोई दूसरा लेख प्रकाशित किया जाए ताकि आयोजन सफल हो और मंच के सदस्यों को ज़्यादा से ज़्यादा पाठक मिल सकें। सभी सदस्य अपने लेख का लिंक रविवार तक ज़रूर भेज दें ताकि उन्हें साप्ताहिक चर्चा में शामिल किया जा सके। धन्यवाद !

    Hindu Rituals and Practices

    Technical Help

    • - फेसबुक पेज बनाए और अपने ब्लॉग की हर पोस्ट को लोगो तक पहुचाएआपने मेरी पिछली पोस्ट में देखा ही होगा की केसे आप अपने ब्लॉग को फेसबुक से जोड़ सकते हो ?अगर आप ...
      4 weeks ago

    चित्रगुप्त की स्मृति दिलाने वाला टूल

    हिन्दी लिखने के लिए

    Transliteration by Microsoft

    Followers


    Prerna Argal, Host : Bloggers' Meet Weekly, प्रत्येक सोमवार
    Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

    Popular Posts Weekly

    Popular Posts

    हिंदी ब्लॉगिंग गाइड Hindi Blogging Guide

    हिंदी ब्लॉगिंग गाइड Hindi Blogging Guide
    नए ब्लॉगर मैदान में आएंगे तो हिंदी ब्लॉगिंग को एक नई ऊर्जा मिलेगी।

    Blog Archive

    Powered by Blogger.
     
    Copyright (c) 2010 प्यारी माँ. All rights reserved.